Showing posts with label brass. Show all posts
Showing posts with label brass. Show all posts

Monday, 16 June 2014

Lord krishnas unique mandir

श्रीधाम वृंदावन में एक से एक बेजोड़ मंदिर हैं। इनकी शिल्पकला भी अनूठी है। लेकिन अब एक ऐसा मंदिर बन रहा है, जिसके शिल्प की कहानियां सुनाई जाएंगी।

वात्सल्य ग्राम में विश्व का अनूठा 'सर्वमंगला मंदिर' बन रहा है, जिसकी धातुओं से बनी तीन छतें बिना खंभों के होंगी। मंदिर 1.50 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला होगा। मंदिर का निर्माण मां साध्वी ऋतंभरा करा रही हैं।

उन्होंने इसका कार्य पूरा होने तक अन्ना त्याग रखा है। माना जा रहा है कि यह मंदिर कई मामलों में प्रेम मंदिर चंद्रोदय से भी भव्य होगा। मथुरा और वृंदावन के बीच स्थित वात्सल्य ग्राम में अनूठे 'सर्वमंगला मंदिर' को साकार रूप देने का कार्य बिना किसी घोषणा के छह माह पूर्व शुरू किया गया था।

मंदिर की तीन छतें दुनिया में अनूठी होंगी। यह तांबे, कांसे और पीतल से बनाई जाएंगी, जिनका भार किसी खंभे पर नहीं रहेगा।