Monday, 30 June 2014

Automobile industry losses jobs

पिछले दो वर्षों के दौरान घरेलू वाहन उद्योग में 25-30 लाख नौकरियां घटी हैं। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर ने कहा है कि बिजनेस बढ़ी की रफ्तार घटने और कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री सुस्त पड़ने की वजह से वाहन उद्योग में नौकरियां कम हुईं।

किर्लोस्कर ने कहा कि इस क्षेत्र में लौह अयस्क खान से लेकर डीलरशिप तक में 2.9 करोड़ लोग काम कर रहे हैं या कर रहे थे। वृद्घि दर में कमी और वाणिज्यिक वाहनों की मांग घटने की वजह से इस क्षेत्र में करीब 10 प्रतिशत रोजगार कम हुआ है।

'बेंगलुरू चैंबर्स ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स' की 37वीं सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए किर्लोस्कर ने कहा, 'इस उद्योग में हमने 25-30 लाख रोजगार गंवाए हैं।'

Friday, 27 June 2014

Hyundai may hike prices if excise duty rises before Budget

Hyundai The company, which is India's second largest carmaker by volume, said it had passed on the entire benefit to the customers while absorbing the impact of change of value on dealer stock which was compensated to dealers when the government reduced excise duty in February.
   
"In line with the same, if there is any government directive on increase in excise duty during pre-budget phase, we will comply with government notification which will then lead to increase in car prices," a company spokesperson said.
   
While the Budget is slated to be presented on July 10, in the Interim Budget in February, excise duty on small cars, scooters, motorcycles and commercial vehicles was reduced to 8 percent from 12 percent.
   
It was reduced to 24 percent from 30 percent in the case of SUVs, 20 percent for mid-sized car from 24 percent and 24 percent for large cars from 27 percent.
   
The reduction in excise duty, given to the auto sector with an aim to give some impetus to sagging sales, is applicable till June 30.
   
Most of the carmakers had passed on the benefit of excise duty reduction to customers by cutting product prices.
   
According to SIAM, excise rates would revert back to the earlier level after June 30. The auto industry body has been lobbying hard with the government for extension of the reduced excise rates...

Thursday, 26 June 2014

Automobile now some private banks offers 100 per cent auto loan

लोन की मांग कम होने के बाद निजी क्षेत्र के बैंकों ने बिजनेस बढ़ाने का दूसरा तरीका अपना लिया है। अब नई कार खरीदने के लिए पूरी रकम उधार मिलने लगी है।

ऐक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक नई कार खरीदने के लिए पूरा पैसा उधार दे रहे हैं। प्राइवेट बैंकों की इस पहल से कार बाजार की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी तरफ लोन बांटने के इस तरीके की आलोचना भी हो रही है। कहा जा रहा है कि इससे बैड लोन की समस्या बढ़ सकती है।

बहरहाल, कोटक महिंद्रा बैंक 95 प्रतिशत ऑटो लोन की पेशकश कर रहा है। कुछ बैंककार इन्श्योरेंस का खर्चा भी उठाने के लिए तैयार हैं। बैंकों का यह ऑफर भले ही ग्राहकों और कार कंपनियों के लिए अच्छा हो, लेकिन यह जोखिम वाला सौदा है। कार खरीदने के साथ ही उसकी कीमत कम हो जाती है, जबकि आदर्श स्थिति में एसेट की कीमत लोन की रकम से ज्यादा होनी चाहिए।

इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ रोमेश सोबती ने बताया, 'पहले होम लोन बाजार में ऐसा हुआ था और अब यही पागलपन कार मार्केट में भी हो रहा है।'

सोबती ने कहा कि मकान के दाम कम होने की वजह से अमेरिका में सब-प्राइम संकट खड़ा हो गया था। 100 प्रतिशत ऑटो लोन देने से इस बाजार में भी गैर-वाजिब तेजी आ सकती है। इंडसइंड बैंक 70 प्रतिशत ऑटो लोन देता है। सोबती ने कहा, 'लोन उतना ही देना चाहिए, जिससे ग्राहक को भी कुछ पैसा लगाना पड़े।'

Source: Automobile News

Automobile toyota names price for new fuel cell car

वाहन बनाने वाली मशहूर कंपनी टोयोटा मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान अपनी पहली फ्यूल सेल सेडान की बिक्री शुरू करेगी। इसकी कीमत करीब 70,000 डॉलर (करीब 42 लाख रुपए) होगी। कंपनी की तरफ से बुधवार को यह जानकारी दी गई।

कंपनी के मुताबिक यह खास कार अगले साल मार्च के दौरान घरेलू बाजार में उतारी जाएगी। इसके बाद पर्यावरण के अनुकूल यह कार अमेरिका और यूरोप में उतारी जाएगी।

टोयोटा की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, 'हाइड्रोजन आकर्षक वैकल्पिक ईंधन है। इसका उत्पादन ऊर्जा के ढेर सारे प्राथमिक स्रोतों से किया जा सकता है, जिनमें सौर और पवन ऊर्जा शामिल हैं।'

यह पहला मौका है जब टोयोटा ने अपनी फ्यूल सेल कारें लांच करने के समय की औपचारिक घोषणा की है। इससे पहले अनौपचारिक तौर पर कहा जाता रहा है कि ऐसी कारें साल 2015 में उपलब्ध कराई जाएंगी।

बहरहाल, कंपनी की तरफ से कहा गया है कि अमेरिका और यूरोप में इस कार की कितनी कीमत होगी, इसका फैसला नहीं किया गया है।


Tuesday, 24 June 2014

Mercedes renting it chr39 s eclass and cclass cars

लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज बेंज की करीब सवा करोड़ रुपए की मर्सिडीज ई क्लास कार अब प्रति घंटा 1,200 रुपए के किराए पर उपलब्ध होगी। इससे 25 किलोमीटर तक की यात्रा की जा सकेगी। इस दौरान ईंधन का खर्च कंपनी उठाएगी।

इसी तरह 25 किलोमीटर तक की यात्रा पर जाने के लिए मर्सिडीज सी क्लास कार 900 रुपए प्रति घंटा के हिसाब से किराए पर ली जा सकती है। इसके साथ ही लंबी यात्रा के शौकीनों के लिए प्रतिदिन के हिसाब से ई क्लास का किराया 9,500 रुपए और सी-कलास का किराया 6,500 रुपए रखा गया है।

मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एबरहर्ड केर्न ने कहा कि कंपनी की ब्रांड सेवा (माइल्स) शुरू करने के लिए लग्जरी कार किराए पर देने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी कारजोनरेंट के साथ करार किया गया है।

मर्सिडीज की यह सुविधा सभी प्रमुख मेट्रो शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में उपलब्ध होगी। केर्न ने कहा कि माइल्स सेवा में शीघ्र ही कंपनी की एसएलके और एएमजी मॉडल की कारें भी शामिल की जाएंगी।

Audi launches new a8l model with new security features

लग्जरी कारें बनाने वाली जर्मन कंपनी ऑडी ने ए8एल मॉडल लांच किया। इस कार में कई नए फीचर्स जोड़े हैं। कंपनी का दावा है कि सड़क पर इसे दौड़ाते समय दुर्घटना की आशंका एक हद तक कम हो जाएगी।

नई ऑडी में मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स हैं। सामने से आने वाले वाहन से ड्राइवर की आंखों पर रोशनी न पड़े, इसलिए रोशनी धीमी की जा सकती हैं। इससे दुर्घटना का जोखिम कम हो जाता है।

Monday, 23 June 2014

Car industry struggles to solve air bag explosions despite mass recalls

Honda Motor
More than a million Honda Motor Co Ltd vehicles could be subject to an upcoming recall for Takata air bags that are at risk of exploding and shooting shrapnel at passengers and drivers, according to a person with knowledge of the matter.

That would be in addition to 7.6 million vehicles already recalled by Honda and other automakers over the past five years.

And the total could grow further still if Honda's rivals like Nissan, Mazda and BMW also decide to fix more vehicles that were made in a two-year period when, Takata says, it botched production of air bag inflators and lost related records...