Saturday, 30 August 2014

New international hockey stadium international hockey stadium inaugurated at raipur

खेल के क्षेत्र में लगातार उपलब्धियों को छू रहे छत्तीसगढ़ के नाम शुक्रवार को एक और उपलब्धि जुड़ गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के बाद अब रायपुर को हॉकी का अंतरराष्ट्रीय ग्राउंड भी मिल गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर ब्लू टर्फ वाले इस ग्राउंड का लोकार्पण हुआ। यह छत्तीसगढ़ का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम है।

लोकार्पण समारोह के मौके पर इंडिया ए और इंडिया बी टीम के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया। ज्यादातर सीनियर खिलाड़ियों से भरी सरदार की कप्तानी वाली इंडिया ए ने इंडिया बी को 4-1 से हराया। लेकिन जूनियर खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया बी ने भी अपने खेल से प्रभावित किया। मैच में ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली टीम के 13 खिलाड़ी भी मौजूद थे।

मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे पहुंचे थे। शहर के लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी इस मैच का लुत्फ उठाया। हॉकी स्टेडियम के लोकार्पण कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक ध्यानचंद भी शामिल हुए। यहां उनका सम्मान किया गया। अशोक ने 40 साल पहले नेताजी सुभाष स्टेडियम में पोलैंड के साथ हुए एक मैत्री मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

इस मौके पर राज्य की 13 हॉकी की हस्तियों का भी सम्मान किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ वरिष्ठ खिलाड़ी शामिल हैं। इनके अलावा हॉकी इंडिया के एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर आरके श्रीवास्तव, रोलेंट वाल्टर ऑल्टमन, टीम इंडिया के कोच टेरेंस आर्थर वाल्स, पूर्व ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और टीम इंडिया के सहायक कोच एमके कौशिक, सहायक कोच जूड फिलिप्स सेबेस्टियन, तुषार खाण्डेकर व महेश कुमार को भी सम्मानित किया गया।

निकिन थिमैया ने लगाया पहला गोल

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहला गोल करने का कारनामा इंडिया ए के फॉरवर्ड खिलाड़ी निकिन थिमैया ने किया। पहले क्वॉर्टर में कोई गोल नहीं होने के बाद दूसरे क्वॉर्टर के शुरुआती मिनट में ही 32 नंबर की जर्सी पहने निकिन थिमैया ने बेहतरीन गोल किया। इस शॉट के बाद नितिन ने लगातर अटैक किया, लेकिन बाद के अटैक को गोल में तब्दील करने में सफल नहीं हो सके। पूरा मैच एक घंटे का 4 क्वॉर्टर टाइम में खेल गया। टीम ए की तरफ से निकिन के अलावा धर्मवीर ने 2 और चिंग्लेसना ने एक गोल किया। टीम बी की तरफ से एक मात्र गोल मनदीप सिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment